Ticker

6/recent/ticker-posts

14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न,

 14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न, 

परखी गई राहत एवं बचाव की तैयारियां

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद नैनीताल में 14विभिन्न स्थानों पर आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की गई।मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप, अग्निकांड,शॉर्ट सर्किट से आग लगने,सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव,रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा भगदड़ जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय नैनीताल में भूकंप के झटकों एवं कंपन,रामदत्त जोशी जिला चिकित्सालय रामनगर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने,वॉक-वे मॉल हल्द्वानी में भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड,जमरानी बांध स्थल पर सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव,पेपर मिल लालकुआं में रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा श्रीकैंचीधाम मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी आपदा परिस्थितियों का अभ्यास किया गया।इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी,कसियालेख,गरगड़ी,खैरना,नथुवाखान,भवाली, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर तथा एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी में भूकंप के पश्चात उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों को लेकर मॉक अभ्यास किया गया।संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम टीमों के नेतृत्व में सभी निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए गए।मॉक ड्रिल में पुलिस,एसडीआरएफ,एनडीआरएफ,स्वास्थ्य विभाग,अग्निशमन, राजस्व,लोक निर्माण विभाग,विद्युत,परिवहन,नगर निकायों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया।अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्यों,घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने,प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने,अस्पताल पहुंचाने,आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखा गया।मॉक ड्रिल के दौरान संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का ऑनलाइन मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया।इसके माध्यम से विभिन्न स्थलों पर चल रहे अभ्यास की प्रभावशीलता का आकलन करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं,संसाधनों एवं विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया। मॉक ड्रिल के पश्चात डिब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि हम कभी परफेक्ट नहीं हो सकते,इसलिए सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती हैं।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान रिस्पॉन्स टाइम अच्छा रहा और आपदाओं के दौरान रिस्पॉन्स टाइम इससे भी अच्छा होना चाहिए ताकि पीड़ित व्यक्तियों का तुरंत बचाव एवम् राहत से संबंधित कार्य हो सकें।इस दौरान जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में एसपी संचार रेवाधर मठपाल,उप जिलाधिकारी डॉ.अमृता सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन से सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर किया गहरा दुःख व्यक्त