मांगें न मानीं तो 3 दिसंबर को विधानसभा घेरेंगे ग्राम रोजगार सेवक, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन कार्य के बहिष्कार एवं 03 दिसंबर 2026 को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। इस संबंध में संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर प्रशासनीक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि कि प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ भुगतान एवं अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान हेतु शासन एवं विभाग से वार्ता के माध्यम से निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग के साथ ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा की वार्ता हुई थी, जिसमें समस्याओं के समाधान हेतु एक सप्ताह का समय मांगा गया था। लेकिन निर्धारित समय पूरा होने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय अथवा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।मानदेय वृद्धि ₹24,000 प्रतिमाह किए जाने एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा सहित अन्य मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।मांगों पर समयबद्ध निर्णय नहीं होने पर दिनांक 27 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन व दिनांक 03 दिसंबर 2026 को प्रदेश भर के हजारों ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा विधानसभा, लखनऊ का घेराव किया जाएगा।ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर ग्राम रोजगार सेवकों की लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए, जिससे प्रदेशव्यापी आंदोलन की स्थिति उत्पन्न न हो। अन्यथा आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्त परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन एवं विभाग की होगी। इस अवसर पर सतीश कुमार, मौ. तमकीन, रविंद्र राणा, रजनीश कुमार, उमेश कुमार, नीटू कुमार, विकास कुमार, अमृता कुमारी, बिजेश पाल, भारी सख्या मे मौजूद रहें
0 टिप्पणियाँ