सहारनपुर खादी महोत्सव में उमड़ी भीड़, मलखंभ ने जीता दिल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव कीप्रदर्शनी में भारी संख्या में लोग विभिन्न स्टालों पर भ्रमण कर खरीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक दवाइयां, आचार-मुरब्बा, सूती वस्त्र, सजावटी लकड़ी के सामान, सिल्क साड़ी, कश्मीरी शॉल, शुद्ध शहद, कालीन आदि ग्रामोद्योगी इकाइयों द्वारा प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनी में बद्री विशाल वूलन गारमेंट्स नौगांव, उत्तरकाशी के खादी वस्त्र, आर.के. हैण्डीक्राफ्ट, जम्मू-कश्मीर के गर्म शॉल, लेडीज गर्म सूट, भदोही, उ.प्र. से आई कालीन की इकाई प्रदर्शनी में आ रहे पुरुषों/महिलाओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम "मलखंभ" का आयोजन कराया गया, जिसमें आर्यवृत्त खेल महासंघ, जहांगीरपुरी, दिल्ली के बाल खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सभी योग के आसन व खेल की मुद्राएं खंभे पर की जाती हैं। इस कार्यक्रम का भारी संख्या में आगंतुकों द्वारा आनंद लिया गया, विशेषकर बच्चों द्वारा उक्त कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया गया।प्रदर्शनी में 26 नवम्बर 2026 को एकीकृत बागवानी गोष्ठी का आयोजन कराया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ