Ticker

6/recent/ticker-posts

दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने किया रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन

 दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने किया रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अंबाला मंडल के संगठन मंत्री अजय बिड़ला ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों एवं दमनकारी मानसिकता पर रोष व्यक्त किया तथा रेल कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु प्रमुख मांगों को उठाया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए तथा NPS एवं UPS को समाप्त किया जाए न्यूनतम पेंशन को न्यूनतम वेतन के बराबर किया जाए।20 वर्ष की सेवा के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने वाले कर्मचारियों को तत्काल पेंशन प्रदान की जाए।सेवानिवृत्ति पर अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया जाए।01 जनवरी 2004 से कर्मचारियों के वेतन से काटी जा रही 10 प्रतिशत अंशदान राशि ब्याज सहित वापस की जाए।आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित की जाए। महंगाई भत्ते की रोकी गई तीन किस्तों का भुगतान किया जाए।रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए।नए पदों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए तथा प्रत्येक विभाग में सहायकों की भर्ती की जाए।रेलवे आवासों के किराये में होने वाली वार्षिक वृद्धि की समीक्षा की जाए।
यूनियन ने रेलवे आवासों की दयनीय स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। आवासों की खराब स्थिति के कारण रेल कर्मचारी निजी आवासों में रहने को मजबूर हैं। इस समस्या को कई बार उठाए जाने के बावजूद रेलवे प्रशासन द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई है।शाखा सचिव उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में सहारनपुर की वाशिंग लाइन बंद कर दी गई थी, जिसके कारण लगभग 150 रेल कर्मचारियों को सहारनपुर से हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडल के अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित कर दिया गया। इससे कर्मचारियों के पारिवारिक जीवन तथा उनके बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यूनियन ने सहारनपुर में वाशिंग लाइन को पुनः चालू करने की मांग की।इस अवसर पर राजन वत्स, रवि बालियान, ओम प्रकाश, ओम कुमार, मनोज कुमार, उपेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, भगवान गिरि, राजेश कुमार, बाबू राम, रविंद्र कुमार, ओम बिड़ला, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, विकासराज शर्मा, अमरदीप, नितिन कुमार, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, ईशांक शमी, अनुज कुमार, ताराचंद, निर्मल, रोहित कुमार, शमशाद, विवेक, राधेश्याम, जोखू राम, जितेंद्र चौहान, समय सिंह, सनी आर्य, लालजी मीणा, बृजेश कुमार एवं प्रवेश गुर्जर सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।यूनियन ने केंद्र सरकार एवं रेलवे प्रशासन से रेल कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनका शीघ्र समाधान करने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर के युवा क्रिकेटरों अयान अकरम और अनमोल नौसरान ने अपनी प्रतिभा के दम पर बनाई प्रदेश की क्रिकेट टीम में जगह