Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार प्रदेश भर के श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास करने के लिए प्रतिबद्ध- डा0 रघुराज सिंह

 सरकार प्रदेश भर के श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास करने के लिए प्रतिबद्ध-  डा0 रघुराज सिंह                                                      

मा0 अध्यक्ष व राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार परामर्शदात्री समिति डा0 रघुराज सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, अधिष्ठान पंजीयन, उपकर की वसूली एवं ऑनलाइन फीडिंग, श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड, अटल आवासीय विद्यालय की निर्माण प्रगति और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराए जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से सरकारी कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के अन्तर्गत उपकर जमा किये जाने से सम्बन्धित समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी मुजफ्फरनगर द्वारा सम्बन्धित अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक जानकारी देते हुए मंडल में एकत्र किये गये उपकर का विवरण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभ से 30 दिसंबर तक मंडल में उपकर(सेस) की 1,51,77,20,829 रूपये की धनराशि जमा कराई एवं ऑनलाइन फीडिंग की गई। जमा किए गए उपकर में जनपद सहारनपुर से 87,10,75,505 रूपये की धनराशि जमा की गई। जनपद सहारनपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2672 पात्रों  को 14,26,63,294 रूपये से लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया की मंडल में प्रारंभ से 30 दिसंबर तक 15170 अधिष्ठानो का पंजीकरण हुआ है, जिसमें सहारनपुर के 8,334 अधिष्ठान सम्मिलित हैं। मंडल में 12,38,348 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है, जिसमें सहारनपुर जनपद के 5,59,446 श्रमिक सम्मिलित हैं। मंडल के निर्माण श्रमिकों में नवीनीकृत व सक्रिय श्रमिक की संख्या 10,35,808 हैं, जिनमें सहारनपुर के 4,62,097 श्रमिक हैं।

सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने बैठक में अवगत कराया कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जमा कराये गये उपकर की ऑनलाईन फीडिंग नहीं की जा रही है या बहुत कम संख्या में अब तक फीडिंग करायी गयी है। मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये गये कि जिस संस्था पर उपकर के मद में जो भी अवशेष धनराशि बकाया हो उसे 15 दिन के अन्दर जमा कराते हुए श्रम कार्यालय को अवगत करायें। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि जमा किए गए उपकर की ऑनलाईन फीडिंग शीघ्र करना सुनिश्चित करें, जिससे हम उस धनराशि को जनकल्याणकारी कार्यों में व्यय कर सकें एवं गरीब कन्याओं की शादी लक्ष्य के अनुरूप करवायी जा सके।

उन्होंने मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय की कार्य प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बताया गया की 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि बच्चे एक समान होते हैं, श्रमिकों के बच्चों को भी बेहतर सुविधा के साथ शिक्षा मिले। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी इस दिशा में काफी गंभीर हैं। प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण पूरी क्षमता के साथ कराया जा रहा है, ताकि आगामी शिक्षा सत्र में विद्यालय का संचालन सम्भव हो सके। उन्होंने कार्यदाई संस्था प्रोजेक्ट को निर्देशित किया कि मार्च माह के अंत तक भवन का निर्माण सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना के अंतर्गत मृतक श्रमिकों के 8 आश्रितों में प्रत्येक को 2-2 लाख रुपए धनराशि के चेक प्रदान किए। चेक प्राप्त करने वाले लाभार्थी मुनेश, श्यामू, सरोज देवी, कैलशो, सतीश, मीनावती, संजू और कुसुम हैं। इसके अतिरिक्त मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों टीकुल कुमार, सुभाष कुमार  और आनंद कुमार को 25- 25 हजार की धनराशि का चेक प्रदान किया गया ।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र सिंह, सहायक श्रमायुक्त शामली डा0 संतोष कुमार सहित समस्त अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या