1 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन
सहारनपुर । संत निरंकारी मिशन के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र अनमोल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2023 में सन्त निरंकारी मिशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर व सत्संग का आयोजन देहरादून रोड स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर किया जाएगा जिसमें निरंकारी श्रद्धालु भक्त, निरंकारी सेवादल, उपस्थित होंगे, रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के महानगर विधायक राजीव गुंबर के द्वारा किया जाएगा और सत्संग की अध्यक्षता दिल्ली से रोहिणी ब्रांच के संयोजक विनोद खन्ना सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्या संदेश को अपने वचनों द्वारा श्रद्धालु भक्तों को देंगे, संयोजक सहारनपुर ब्रांच हरबंस लाल जुनेजा ने कहा कि श्रद्धालु भक्त बढ़-चढ़कर पहुंचने की उम्मीद है उनके लिए लंगर की भी व्यवस्था सत्संग भवन पर ही होगी रक्त एकत्रित करने के लिए सहारनपुर के एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम पहुंचेगी श्री जुनेजा ने कहा कि रक्तदान शिविर में लगभग 300 यूनिट की सम्भावना है । रक्तदान शिविर का समय 11:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा
0 टिप्पणियाँ