Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वाबलंबी भारत के निर्माण में उद्यमियों के योगदान- प्रांत प्रचारक अनिल


स्वाबलंबी भारत के निर्माण में उद्यमियों के योगदान- प्रांत प्रचारक अनिल 

सहारनपुर- लघु उद्योग भारती की कोर कमेटी की एक बैठक बीती देर शाम रास्ट्रीय स्वम् सेवक संघ कार्यलय,जनकपूरी चौक पर आयोजित की गयीं बैठक का उद्देश्य स्वालंबी भारत मे उधमियो का योग दान और भारत की अर्थ व्यवस्था में लघु और सूक्ष्म उद्योगों की महत्ता पर चर्चा करना था,बैठक में मुख्य रूप से रास्ट्रीय स्वम् सेवक संघ के प्रांत प्रचारक अनिल जी भाईसाहब मुख्य रूप से मौजूद रहे साथ ही रास्ट्रीय स्वम् सेवक संघ के विभाग संघ संचालक राकेश वीर जी सहित संघ के विभाग प्रचारक परवीर जी भाईसाहब भी मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रभारी आलोक तनेजा ने किया जबकि लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, संरक्षक देवेंद्र बंसल,संगठन महामंत्री राजकुमार अग्रवाल ने प्रान्त प्रचारक अनिल जी,राकेश वीर जी,परवीर जी को  लघु उद्योग भारती का भगवा अंग वस्त्र पहना कर जिले भर के उधमियो की और से स्वागत किया।

लघु उद्योग भारती की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अनिल जी भाई साहब ने कहा की स्वाबलंबी भारत के निर्माण में उद्यमियों के योगदान कि आज के परिपेक्ष में नितांत आवश्यकता है कोरोना काल में जिस तरीके से उधम उद्यमियों व औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवारों को नुकसान हुआ है ऐसे में लघु उद्योग भारती द्वारा न केवल अपने उद्यमों को बचाया गया है बल्कि औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों और उनके परिजनों को भी सहयोग एवं सहायता प्रदान की गई है अब फिर से समय आ गया है जब लघु और सूक्ष्म उद्योगों के संचालन करने वाले उद्यमियों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका अदा करनी है और अर्थव्यवस्था में सुद्रढ़ करने के लिए भारत को विश्व पटल पर खड़ा करना है उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमी संस्थान गांव में जाएं और  स्वयं सहायता समूह के माध्यम महिलाओं और युवाओं को गांव में ही रोजगार दें उन्होंने यह भी कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जितने भी अनुषांगिक संगठन है उसमें लघु उद्योग भारती की बड़ी महत्ता है।बैठक के अंत मे लघु उद्योग भारती के जिला उपाध्यक्ष सुशील सडाना के संयोजन में गठित समिति द्वारा वर्ष 2023 व हिंदी वर्ष 2079 सहित हिंदी नववर्ष 2080 के लिए प्रकाशित कैलेंडर का विधिवत विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अनिल  भाई साहब, विभाग प्रचारक  प्रवीर जी, विभाग संघचालक  राकेश जी विभाग कार्यवाह अरविंद जी व राजीव अग्रवाल जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया बैठक में  लघु उद्योग भारती के संरक्षक देवेंद्र बंसल,अमर गुप्ता,सोम गोयल,संदीप गुप्ता महामंत्री राज कमल अग्रवाल,सुरेन्द्र अग्रवाल"प्रिन्स,राजीव आनंद, राजीव चानना, संचित सागर, डॉ मुकेश शर्मा, गौरव राजपूत, सनी चौहान, विपुल गर्ग, मुकेश गोयल सीए ,नवीन सिंगल, प्रमोद गर्ग, संदीप अग्रवाल, पंडित मुकेश शर्मा, शौर्य जैन,महावीर सैनी, वरुण अग्रवाल,मोहित गुप्ता,आदि मौजूद रहे।






 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या