प्रदेश सरकार का उद्योगो के प्रति सकारात्मक रवैया है-चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना
सहारनपुर -आईआईए सभागार में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आहूत की गई। जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इन्वेस्ट इन सहारनपुर पर विस्तार से चर्चा की गयी।
चैप्टर चेयरमेन श्री प्रमोद सडाना ने साप्ताहिक बैठक में उपस्थित सदस्यों को बताया कि प्रदेश सरकार का उद्योगो के प्रति सकारात्मक रवैया है और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगो के लिए हर क्षेत्र में नई नीतियां लागू की है ताकि इन नीतियों का लाभ उठाकर ज्यादा से ज्यादा निवेश व विस्तारीकरण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से कर सके क्योकि जितना ज्यादा सहारनपुर में निवेश होगा उतनी ज्यादा इन्डस्ट्रीज यहाँ पर लगेगी और उतना ही ज्यादा हमारे क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक नीति में प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क की घोषणा की गई है। इस सम्बन्ध में केन्द्रीय कार्यालय द्वारा एक नियमावली का प्रारूप तैयार किया जा रहा है यदि आप लोगो के पास कोई सुझाव/विचार है तो वह बताएं। साथ ही उन्होने कहाँ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल जी के द्वारा एपीसी मनोज कुमार सिंह (आईएएस) के साथ एक बैठक की गई थी जिसमें दाल मिलो पर मंडी शुल्क हटाए जाने का आग्रह किया गया जिसमें उनके द्वारा प्रदेश की दाल मिलो के हित में शीघ्र निणय लेने का आश्वासन दिया गया है।
साप्ताहिक बैठक के अन्त में मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोदय जी की माताजी के निधन होने पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई और कहाँ ऐसी माता जिन्होने मा0 नरेन्द्र मोदी जी जैसे भारत माता के सपूत को जन्म दिया। भगवान ऐसी पुण्यात्मा को अपने चरणो में स्थान दे। साप्ताहिक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर0के0धवन, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, दर्शन कुमार गुप्ता, सतीश अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, गुलबशेर, अमित कुमार अरोड़ा इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ