Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्य मामलो में लिप्त वांछित एक महिला सहित दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


अन्य मामलो में लिप्त वांछित एक महिला सहित दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 सहारनपुर-थाना जनकपुरी की कमान सम्हालते ही थाना प्रभारी सनुज यादव ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।आज थाना जनकपुरी प्रभारी के कड़े निर्देश पर उनकी पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट व अन्य मामलो में लिप्त वांछित एक महिला सहित दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।आपको बता दें,कि थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव के कड़े निर्देश पर उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर इन्द्रसेन एवम मनाजीर हुसैन ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से लूट एवम अन्य जघन्य मामलों में वांछित चल रही एक महिला श्रीमति मेना पत्नी जेनपाल निवासी ग्राम बाबेल बुजुर्ग-थाना बेहट एवम तौसिफ मलिक पुत्र मौ,बाबू हसन निवासी ग्राम माटकी झरौली थाना बेहट को दबिश के बाद गिरफ्तार किया गया।यह बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी सनुज यादव की सख्ती के चलते हुई।और यही नहीं इसके अलावा एक अन्य मामले में थाना सरसावा प्रभारी योगेश शर्मा के कड़े निर्देश पर उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर विकास सिंघल ने एक हिस्ट्रीशीटर जहूर पुत्र सत्तार निवासी ग्राम कुम्हार हेड़ा को एक देशी तमंचे एवम कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।बता दें,कि जहूर थाना सरसावा का नामी ग्रामी हिस्ट्रीसीटर है।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या