थाने में आये हर फरियादियो का हो सम्मान -क्षेत्राधिकारी-प्रथम अजेन्द्र यादव
सहारनपुर-क्षेत्राधिकारी-प्रथम अजेन्द्र यादव द्वारा अपराध करने वालो के विरूद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए थाना मण्डी का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण।अपराध रजिस्टर खंगाल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी सहित सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।आपको बता दें,की पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम आज शाम पहुंचे थाना मण्डी,जहां पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ की सलामी ग्रहण करने के बाद सीओ प्रथम द्वारा थाना प्रभारी सहित समस्त उप-निरीक्षको के साथ एक गौष्ठी कर अपराध सम्बंधी रजिस्टर खंगाल एवम उसका बारिकी से अवलोकन करते हुए लम्बित पड़ी विवेचनाओं के शिघ्र निस्तारण के समस्त उपनिरीक्षको को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।इसके बाद उनके द्वारा द्वारा बेरक,मेस,हवालात, सीसीटीवी फुटेज एवम महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर सभी थाना स्टाफ को किया आदेशित।सीओ सिटी प्रथम द्वारा थाना परिसर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया एवम थाने में अच्छी सफाई व्यवस्था देखकर खुश हुए थाना प्रभारी से बोले very good।और यही नहीं उनके द्वारा मेस में बने खाने की गुणवत्ता को बारिकी साथ जांचा परखा एवम मेस की अच्छी सफाई व्यवस्था को देखते ही उन्होने फालवर की पीठ थपथपाई।सीओ सिटी प्रथम द्वारा थाना प्रभारी सहित समस्त थाना स्टाफ को निर्देश दिए,कि थाने में आये हर फरियादी का सम्मान हो एवम उसकी सम्मान पूर्वक समस्या सुनकर उसके द्वारा दिए गये प्रार्थना पत्र पर जांच के बाद तत्काल निस्तारण हो।सीओ प्रथम के निरीक्षण के दौरान लगभग सभी थाना स्टाफ रहा मोजूद।
रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान

0 टिप्पणियाँ