Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापार मण्डल व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता है-अध्यक्ष विवेक मनोचा

 व्यापार मण्डल व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता है-अध्यक्ष विवेक मनोचा

सहारनपुर 31 दिसम्बर। नूर बस्ती एकता व्यापार मण्डल का गठन स्थानीय नूर बस्ती स्थित कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने शपथ दिलायी।

महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता है और हर व्यापारी को सम्मान मिले इसलिए सतत प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठित होकर ही अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ सकता है इसलिए सभी व्यापारी संगठित रहे। उन्हांेने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नूर बस्ती एकता व्यापार संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी के रूप में हाजी बबलू अध्यक्ष, शाहिद भटटी कोषाध्यक्ष, इरफान महामंत्री, मंत्री मुस्तकीम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शकील के अलावा सदस्यों के रूप में शराफत, शाहजेब, दिलशाद, जहांगीर, अयाज , सलीम, अमीर अहमद, रियाज, सलमान, अब्दुलरहमान को महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने शपथ दिलायी तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किये। इस अवसर पर हिरन मारान एकता व्यापार संगठन के चेयरमैन राजीव गोयल, फरजानुलहक, अध्यक्ष हाजी कमरूज्जमा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे


रिपोर्ट-अमान उल्ला खान



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या