Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माताजी श्रीमती हीराबेन के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माताजी श्रीमती हीराबेन के निधन पर  उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सहारनपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माताजी श्रीमती हीराबेन के निधन पर आज विधायक श्री राजीव गुंबर जी के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने कहा कि धन्य है ऐसी मां जिसने ऐसे क्रांतिकारी युग परिवर्तक पुत्र को जन्म दिया जिसने आज उनके नाम को ना केवल भारत में अपितु पूरे विश्व में रोशन किया है आज श्री नरेंद्र मोदी जी विश्व के नेता बन कर उभरे हैं विश्व में जो नरेंद्र मोदी जी को स्थान मिला है उसके पीछे उनके मां पूज्य माताजी एवं उनके परिवार का त्याग छिपा है जिस परिवार ने अपने लाल को राष्ट्र को समर्पित करते हुए राष्ट्र की सेवा में भेज कर पूरी समाज पर परोपकार किया है ऐसी पूज्य माता जी को शत शत नमन।

 श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु श्री शैलेंद्र भूषण,श्री आदित्य धारिया, श्री अजय खटाना,श्री अशोक छाबडा, श्री प्रवेश धवन,श्रीमती रंजू नरूला, श्री सन्नी दीक्षित,श्री जय शंकर शर्मा श्री अभिषेक मोगा,श्री विनोद नरूला, श्री करण सब्बरवाल,श्रीमति किरण श्री राधेश्याम रोहिल्ला आदि उपस्थित रहे।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या