Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रामीण अंचल की युवा पीढ़ी देश दुनिया में नाम रोशन कर रही-अध्यक्ष मास्टर मांगेराम वर्मा

ग्रामीण अंचल की युवा पीढ़ी देश दुनिया में नाम रोशन कर रही-अध्यक्ष मास्टर मांगेराम वर्मा

 नागल. क्षेत्र के गांव चंदैना कोली में आयोजित हुई दो दिवसीय 49 वी सीनियर पुरुष (जोन ए) राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में सहारनपुर की टीम ने विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

फाइनल मैच से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम वर्मा ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल हमारे देश की प्राचीन संस्कृति है तथा क्षेत्र के अंदर आयोजित हो रही उक्त प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचल की युवा पीढ़ी देश दुनिया में नाम रोशन कर रही है। उन्होंने आयोजक कमेटी का धन्यवाद करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।

चैंपियनशिप प्रतियोगिता के अंतिम दिन शामली व बिजनौर के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें शामली की टीम ने दो अंक से मैच अपने नाम किया तो दूसरा सेमीफाइनल सहारनपुर व शामली के बीच खेला गया जिसमें सहारनपुर की टीम ने एक अंक से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल का रोमांचक मुकाबला शामली व सहारनपुर के बीच खेला गया जिसमें कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने आठ अंक की बढ़त के साथ 36 - 28 से मैच अपने नाम किया। विजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम वर्मा, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम व जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मास्टर विजेंद्र चौधरी द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी व स्मृति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम वर्मा द्वारा पत्रकार एसडी गौतम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

निर्णायक मंडल में मु.नगर एसोसिएशन सचिव रामपाल सिंह, प्रो० कबड्डी खिलाड़ी राहुल तोमर, संदीप, धीरज, अनिल कुमार व ओमवीर धीराहेडी आदि रहे। इस दौरान कोच संजीव रानी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपा, महासचिव राजेश कुमार, सहसचिव सतेंद्र कुमार, पदमवीर सिंह, पपिन चौधरी, निदेशक सतेंद्र वैदिक, अमित कुमार, कालूराम प्रधान, इशांत चौधरी, शमशाद, अनुज कुमार, पप्पू प्रधान, अमित ठेकेदार, कोपेंद्र कुमार, रूपेंद्र, इंद्रपाल मलिक, नवीन कुमार, जोगेंद्र प्रधान, कमल बरेली, अनुराग आर्य, आदि मुख्य रूप से रहे। चैंपियनशिप प्रतियोगिता का संचालन मोहम्मद इदरीश ने किया।


एसडी गौतम





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या