Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 नागल. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी उमाही कोटा सहारनपुर मे बीए के छात्र-छात्राओं ने नववर्ष के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संस्था के कार्यकारी सचिव इंजी० ईशु मित्तल ने विभिन्न रंगोलियो का निरीक्षण कर छात्र छात्राओ की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निरीक्षण के दौरान डायेरक्टर आशुतोष गुप्ता, सचिन संगल उदित चौहान व डा० कमल कृष्ण आदि ने छात्र छात्राओ का मनोबल बढाते हुए निरंतर कुशलता की कल्पना की। विभागाध्यक्ष कामिनी कौशल ने छात्र छात्राओं को नववर्ष 2023 की शुभकामनाए देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। अकाउंटेंट प्रशांत शर्मा व कला विभाग के शिक्षको शिवानी पुण्डीर, वैशाली गुप्ता, शीबा, अजरा, साक्षी शर्मा, ड़ा० राजेन्द्र कुमार व अमित परमार ने सभी छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले में प्रथम स्थान पर पल्लवी अवनी, गायत्री, अन्नु, शिवम व द्वितीय स्थान पर अभिषेक, तुषार, सलोनी, परीक्षा, कीर्ती व तृतीय स्थान पर अभिषेक, जोनिश, अनीता व नेहा रहे। इस दौरान मनु, साकिब, सना, इरम, नेहा, सबिया, प्रियाशु, अलीना, बुशरा, सपना, सिमरन, मनीषा व खुशी समेत आदि उपस्थित रहे


एसडी गौतम


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या