Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राज्यीय बैटरे चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार

 अंतर्राज्यीय बैटरे चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार

नागल. थाना नागल पुलिस ने  अंतर्राज्यीय बैटरे चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलिस को क्षेत्र से बैटरी चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थी जिस पर थाना पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए थी 

शनिवार करीब 10:30 बजे कस्बे के ब्लॉक चौराहे पर वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय बैटरे चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है  जिनके कब्जे से 3 बैटरे (जियो टावर वाले) व एक छोटा हाथी वाहन संख्या UK 17 CA 3201 को बरामद कर आरोपियों को धारा 379 व 411 के तहत जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू उर्फ विशाल पुत्र चंद्रभान, बाबूराम पुत्र बलबीर निवासीगण गांव गदरजुड्डा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार व सुमित पुत्र राकेश निवासी रसूलपुर थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी गदरजुड्डा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है जबकि एक अन्य आरोपी मनोज पुत्र शेखर निवासी खालसा वाली गली थाना मंगलौर जिला हरिद्वार फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सूबे सिंह यादव के अलावा एसआई अशोक मिश्रा, एसआई अश्वनी शर्मा, हेड कांस्टेबल सन्नी कुमार व चिराग बैंसला शामिल रहे।


एसडी गौतम


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या