Ticker

6/recent/ticker-posts

भव्य रथयात्रा का स्वागत दीपावली व होली जैसे प्रमुख त्योहारों की ही करें-अध्यक्ष विवेक मनोचा

भव्य रथयात्रा का स्वागत दीपावली व होली जैसे प्रमुख त्योहारों की ही करें-अध्यक्ष विवेक मनोचा

सहारनपुर-सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन कार्यालय पर सम्पन्न हुई ।

बैठक में व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश व्यापार मण्डल द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में एक विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी जिसका शुभारंभ आगामी 13 मार्च 2023 को सहारनपुर से किया जायेगा। श्री मनोचा व श्री चावला ने बताया कि उक्त भव्य यात्रा स्थानीय भगत सिंह चौक से अपरान्ह 4.00 बजे से प्रारंभ होगी जो महानगर के विभिन्न प्रमुख बाजारों से होती हुई सांय 7 बजे घंटाघर पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का नेतृत्व प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, यात्रा बैण्डबाजों के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का प्रमुख बाजारों से पुष्प वर्षा से भी स्वागत किया जायेगा। यात्रा सहारनपुर से चलकर देवबन्द की ओर प्रस्थान करेगी उसके बाद मुजफ्फर, मेरठ होते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चलेगी। उन्होंने व्यापारियों से आहवान किया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में व्यापारी भागेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी उक्त भव्य रथयात्रा का स्वागत दीपावली व होली जैसे प्रमुख त्योहारों की ही करें क्योंकि व्यापारियों का यह बहुत बड़ा उत्सव है। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, राजेन्द्र गुप्ता, यशपाल मैनी, महेश नारंग, अमित गगनेजा, रामराजीव सिंघल, रजपाल सिंह, संजय भसीन, पवन गोयल, सुरेश सलूजा, आर. के. मल्होत्रा, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, सूरज ठक्कर, ऋषिराज धींगडा, राजकुमार विज, दीपक खा, डा.राजेश नारंग, पुनीत चौहान, भरत मिगलानी, अभिषेक सोढी, ऋषि कपूर, नत्थू यादव, राजकुमार नरूला, राजेश अग्रवाल, जसचिन खुराना, मनोज बर्मन, सतीश अग्रवाल, कृष्ण लाल ठक्कर सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. शाज़िया नाज़ बनीं जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, देवबंद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई