सहारनपुर पुलिस की 50,000/- के ईनामी बदमाश से मुठभेड
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-रविवार सुबह तड़क में सरसावा पुलिस टीम का बदमाशो से आमना सामना हो गया। पुलिस मुठभेड़ में दोनो तरफ से फायरिंग में यमुनानगर निवासी 50 के बदमाश के टांग में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया हैं।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि ग्राम झरौली के निकट चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पुलिस ने हरियाणा की तरफ से आते दो बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बदमाशो ने फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने भी बचाव में फायरिंग की जिसमे एक 50 हजार का इनामी बदमाश हरियाणा के यमुनानगर निवासी मीर हसन घायल हो गया हैं। जबकि एक बदमाश फरार हो गया है। पुलिस ने बताया बदमाश पर जनपद के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

0 टिप्पणियाँ