Ticker

6/recent/ticker-posts

मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे धान खरीद हेतु 23 धान क्रय केन्द्र

मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे धान खरीद हेतु 23 धान क्रय केन्द्र

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे धान खरीद हेतु क्रय एजेन्सीवार 23 धान क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया गया है।

डॉ0 दिनेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर सदर में 06, बेहट में 03, देवबन्द में 03, रामपुर मनिहारान में 03 एवं नकुड़ में 08 कुल 23 क्रय केद्रों को अनुमोदित किया है। उन्होने समस्त क्रय संस्थाओं को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थान एवं समयावधि में धान क्रय केन्द्रों को स्थापित कर लिया जाए तथा क्रय एजेन्सियां क्रय केन्द्रों पर धान क्रय संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं व कृषकों की सुख-सुविधा की व्यवस्था 01 अक्टूबर 2023 से पूर्व पूर्ण कर लें तथा प्रत्येक दशा में 01 अक्टूबर 2023 से धान क्रय केन्द्रों पर धान की आवक होते ही खरीद कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मे हुआ प्रथम किड्स जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन