भरभरा कर गिरी थाने में पुरानी बैरक की छत, कई बाइक क्षतिग्रस्त
नागल- थाना नागल परिसर में एक पुरानी बैरक का छत भरभरा कर गिर पड़ी जिसमे खड़ी कई बाइके बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे थाने में महिला हेल्प डेस्क के बिल्कुल पीछे की तरफ स्थित खाली बैरक की छत बारिश में अचानक भर भराकर नीचे आ गिरी जिससे बैरक में खड़ी एसआई कृष्णपाल होमगार्ड राकेश कुमार व एक अन्य की बाइक मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बैरक के अंदर कोई नही था वर्ना कोई जनहानि भी हो सकती थी। छत गिरने की आवाज सुनकर अपने ऑफिस से तुरंत बाहर निकलकर मुआयना करते हुए थाना निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई है लेकिन तीन बाइक क्षतिग्रस्त हुई है जिन्हे मलबे से बाहर निकलवाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ