नेशनल मेडिकल कॉलेज में मनाया गया भारतीय लोकतंत्र का महापर्व 75वां गणतंत्र दिवस
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
कार्यक्रम की विशेषता ये रही कि माननीय सांसद श्री फजलु रहमान साहिब और महान हिन्दू स्कॉलर पंडित अनिल कौदंड जी को नेशनल मेडिकल कॉलेज की और से डॉक्टरेट इन साइंस ऑफ गॉड की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई। आज से माननीय सांसद महोदय को डॉक्टर फजलू रहमान और पंडित अनिल कौदंड जी के नाम के साथ डॉक्टर का शब्द लगाया जाएगा। इस पर पूरे जनपद से आए प्रतिनिधियों ने सहर्ष अपनी सहमति प्रदान की एवम तालियों की गड़गड़ाहट से दोनो महान विभूतियों का उत्साह वर्धन किया। माननीय सांसद डॉक्टर फजलू रहमान जी ने डॉक्टर असलम प्राचार्य एन एम सी का धन्यवाद दिया कहा की मैं इस लायक नही था लेकिन मुझे ये सम्मान मिला है तो मैं इसकी कदर करता हूं। डॉक्ट्रेट मिलने पर पंडित अनिल कौदंड जी ने आध्यात्मिक सत्र में कहा कि डॉक्टर असलम हमारे युग के महान व्यक्तित्व के स्वामी है और आपसी सहयोग और धार्मिक भावनाओं को अभिव्यक्त करने और भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे है। आचार्य गिरिजानंद जी ने हिंदू मुस्लिम सहृदयता और मुहब्बत को बढ़ाने वाले उदगार पेश किए। श्री उद्धव कौदंड जी ने अपनी मधुर वाणी में प्रेम का संदेश दिया। डॉक्टर सफीना तबस्सुम सी ई ओ, आई प्वाइंट ने सभी की ओर से शुक्रिया अदा किया। इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एम सी डायरेक्टर श्री अम्मार खां, कुमारी आकांक्षा, श्रीमती रेणु , श्री सचिन कुमार, श्री राहुल, श्री अजहर सिद्दीकी एवम श्रीमती सलमा आदि ने बेहतरीन रोल अदा किया। माननीय सांसद डॉक्टर फजलू रहमान साहिब ने डॉक्टर अहसान को एन एमसी की डिग्री भी प्रदान की।अन्त में प्राचार्य डॉक्टर असलम ने सभी को धन्यवाद दिया।


0 टिप्पणियाँ