भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने बजट को जनकल्याणकारी बताया
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैराना संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी राज में कैराना क्षेत्र में अब छात्राएं,महिला,व्यापारी और किसान सब सुरक्षित महसूस कर रहे है।और अपने अपने कार्य निर्भीक हो कर कर रहे है।योगीजी की सरकार से पहले कैराना में व्यापारी अपनी दुकान -मकान बंदकर पलायन कर रहा था,महिलाएं और लडकिये सुरक्षित नही थी।किसान रात मे अपने खेत पर रुक नही सकता था।चारो तरफ अराजकता थी। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि अन्तरिम बजट मे बहुत सारी बातो का ध्यान रखा गया है। पूर्ण बजट जब आयेगा उन सभी विषयो को और अच्छे तरह से देखकर उसमे काम करने को कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने किसी भी मुद्दे को नही छोडा है किसी भी सैक्टर को नही छोडा है हर सैक्टर मे काम करने वाले लोगो का घ्यान रखा है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में हर वर्ग पर ध्यान दिया है। ये बजट महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये बजट देश के विकास की रफ्तार को दोगुना करने का काम करेगा। ये बजट नए भारत की आकांक्षाओं और सपनों का बजट है।
0 टिप्पणियाँ