Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतरिम बजट पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की

अंतरिम बजट पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।किसी बजट को शानदार बताया तो किसी ने निराश करने वाला बताया है।

पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गाँव ग़रीब, किसान,नोजवानों,महिलाओं और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए शानदार बजट पेश किया है।यह बजट विकसित, समृद्ध और शक्तिशाली भारत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। मोदी सरकार देशवासियों के सपने साकार कर रही है।

कांग्रेस पीसीसी सदस्या श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि यह बजट सरकार के चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए लाभदायक है।किसान,मजदूर, छोटे व्यापारी,युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ ख़ास नहीं है।आम जनता की आय बढ़ाने का कोई खाका पेश नहीं किया गया।रोज़गार बढ़ाने के लिए कुछ ख़ास नहीं किया गया।

रालोद नेता आफ़ताब लाला ने कहा कि इस अंतरिम बजट में नोजवानों किसानों और ग़रीब तबके की अनदेखी की गई है।महंगाई घटाने के लिए कोई योजना पेश नहीं की गई।कुल मिलाकर लफ़्ज़ों की जादूगरी है।

कांग्रेस नेता क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं है।पुरानी योजनाओं को ही नए लबादे में पेश कर दिया गया है।किसानों को उम्मीद थी कि एमएसपी के बारे में कुछ होगा।युवाओं के रोजगार के लिए कोई बड़ी घोषणा होगी।लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।यह बजट पूरी तरह निराश करने वाला है।

बसपा नेता असलम मलिक ने कहा कि जनता को उम्मीद थी आगामी लोकसभा चुनाव के समय अंतरिम बजट में सबके लिए कुछ ख़ास किया जाएगा लेकिन इस बार फिर निराशा ही हाथ लगी है।कई चीज़ों के सस्ता होने की उम्मीद थी लेकिन नाउम्मीदी ही हाथ लगी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन