Ticker

6/recent/ticker-posts

लोगों को लगभग दस हजार कदम रोज चलना चाहिए-डॉ. संजीव मिगलानी

लोगों को लगभग दस हजार कदम रोज चलना चाहिए-डॉ. संजीव मिगलानी

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- आजकल आधुनिक युग से वाहनो का इस्तेमाल ज्यादा करने के कारण पैदल कम चल पा रहे है । लोगों को लगभग दस हजार कदम रोज चलना चाहिए जिससे कुछ बीमारियों को कुछ हद तक रोका जा सकता है।

डॉ. संजीव मिगलानी हृदय रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन ने कहा कि हृदय, मधुमेह, बी.पी., स्ट्रोक, मोटापा, डिप्रेशन जैसी बीमारियों से बचाव के लिए कम से कम लगभग दस हजार कदम रोज चलना चाहिए पैदल चलने वालो को 40 प्रतिशत हार्ट एटैक कम होते है । रोजाना पैदल चलने से ब्लड प्रेशर नियत्रित रहता है ।शुगर की समस्या कम रहती है। क्योकि इंसलिन एक्टिव रहता है।जो लोग पैदल चलते है उन्हे स्तन, किडनी, ओवरी एवं सरवाईकल कैंसर कम होता है । वजन घटाने में मदद मिलती है ।हफते में 1/2 कि. ग्रा. से 1 कि.ग्रा वजन कम हो जाता है । फेफेडों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है मस्तिष्क का कार्य क्षमता बढ़ जाती है यादाश्त बढ जाती है . हड्डिया मजबूत हो जाती है । गठिया एवं आरियोपोरोसिस में फायदा होता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत मे फेटी लिवर बढ़ रहे है डायबिटीज के मरीज-डॉ. संजीव मिगलानी