सहारनपुर के खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश की जीत में अहम योगदान
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
हाल ही में मुंबई में हुए रणजी मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार जीत दर्ज की जिसमे सहारनपुर में संसारपुर के आकिब खान ने शानदार तेज गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेकर यूपी टीम को जीतने में अहम योगदान किया।इसी क्रम में U 23 सी के नायडू ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ सहारनपुर के कुणाल त्यागी ने 6 विकेट और परशंतवीर ने 4 विकेट और 38 रन बनाकर यूपी टीम जीत में अपना चयन सार्थक किया।लड़कियां भी लडको से कम नहीं गंगोह क्षेत्र की वर्णिका चौधरी ने भी झारखंड के खिलाफ शानदार 41 रन करके यूपी की जीत में योगदान किया।
इस कामयाबी पर एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता , राजकुमार राजू , साजिद उमर,राजीव गुप्ता,पुण्य गर्ग ,सत्यम शर्मा , सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , रवि सिंघल , योगेश गुप्ता , अमित सेठी ,राजीव गोयल (टप्पू) ,रणधीर कपुर , विनय कुमार , सचिन सैनी , रविश राठी, राजशेखर , अर्जुन सिंह , शोएब, अर्जुन चौहान , भावना तोमर ,मुजीब अहमद,मृदुल गर्ग,अक्षय चौहान आदि व खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।




0 टिप्पणियाँ