Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

रिपोर्ट-एसडी गौतम

नागल-शनिवार के दिन थाना नागल पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

 जानकारी के अनुसार मौज्जम गांव बड़ीवाला थाना छपार मुजफ्फरनगर में बीते दो माह पूर्व थाना नागल में तहरीर देकर आसिफ पुत्र असरू गांव गांव न्यामू थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर व सावेज पुत्र असरु गांव जटोल थाना देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने आसिफ पुत्र असरू गांव न्यामू को थाना क्षेत्र के गांव कोटा में चरखी से गिरफ्तार कर धारा 354 व 7/4 पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना निरीक्षक सतपाल भाटी उपनिरीक्षक रविन्द्र नागर व कांस्टेबल अमित कुमार आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर में योगाभ्यास का आयोजन