Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक संजय गर्ग बने कलकत्ता उत्तरी लोकसभा की श्यामपुकुर विधान सभा के प्रवासी इंचार्ज

पूर्व विधायक संजय गर्ग बने कलकत्ता उत्तरी लोकसभा की श्यामपुकुर विधान सभा के प्रवासी इंचार्ज 

भाजपा लोक सभा उम्मीदवार तपस रॉय से सांझा किए अपनी राजनीतिक और संगठमत्मक कौशल के अनुभव

सहारनपुर के तीन सांसदों की जीत में पूर्व मंत्री निभा चुके बड़ा किरदार

रिपोर्ट-अमित मोनू यादव

कलकत्ता:वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक संजय गर्ग ने अपने राजनीतिक दांव पेच ,संगठनात्मक कौशल,चुनावी अनुभव और प्रखर वक्ता के रूप में विपक्ष के साथ साथ हर किसी को अपनी योग्यता का मुरीद बना रखा है।

संजय गर्ग ने कई मर्तबा अपने राजनीतिक विरोधियों को पटखनी देते हुए कई चुनावों में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखा है। उन्होंने सहारनपुर लोक सभा में कई बार लोक सभा उम्मीदवारों को जीत दिलवाने में भी बड़ी भूमिका अदा की हुई है।यही कारण है कि भाजपा आलाकमान ने भी उनके इसी राजनीतिक कौशल को सम्मान देते हुए लोकसभा चुनावो में पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य की कलकत्ता उत्तरी लोकसभा सीट की महत्त्वपूर्ण माने जाने वाली श्यामपुकुर विधान सभा सीट पर प्रवासी इंचार्ज नियुक्त किया है। संजय को भाजपा आलाकमान ने इस बड़ी भूमिका निभाने के साथ साथ उनके व्यक्तिव के साथ भी न्याय किया है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने बुधवार को कलकत्ता पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और चुनावी अभियान की बागडोर को दिशा देने के लिए कमर कस ली है। संजय गर्ग ने पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा संगठन और भाजपा प्रत्याक्षी तपस रॉय से पार्टी की योजना और रणनीति की जानकारी लेने के साथ अपने अनुभव भी सांझ करे। पूर्व मंत्री अपनी राजनीतिक दक्षता और अनुभव के चलते भाजपा प्रत्याक्षी को चुनाव जिताने के लिए मोर्चा संभाल कर पूरी तरह से जुट गए है। आपको बता कि कलकत्ता उत्तरी लोकसभा सीट पर चुनावों के आखरी चरण यानी 1 जून को मत डाले जाएंगे। कलकत्ता उत्तरी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार तपस रॉय का सीधा मुक़ाबला टीएमसी के वर्तमान सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप भट्टाचार्य से है। उल्लेखनीय है कि संजय गर्ग सहारनपुर लोक सभा सीट की सहारनपुर नगर विधान सभा समेत अन्य सीटो पर भी अच्छा खासा प्रभाव रखते है। संजय ने इसी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार में बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में बड़ा माहौल बनाने का काम किया था। वही संजय गर्ग ने पूर्व में भी पश्चिम यूपी के कद्दावर नेता मरहूम काजी रशीद मसूद ,स्वर्गीय जगदीश राणा और वर्तमान सांसद हाजी फजलुर रहमान जीत की दिलवाने  में अहम भूमिका निभा चुके है। कलकत्ता से दूरभाष पर पूर्व विधायक संजय गर्ग ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने जो भरोसा उन पर जताया उसका का वो दिल से आभार व्यक्त करते है। उन्होंने आगे कहा कि सहारनपुर और कलकत्ता उत्तरी दोनो लोकसभा सीटो को  जीता कर भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया एक करोड़ का भुगतान