राजीव गांधी ने दिलाया युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार-संदीप सिंह राणा
रिपोर्ट- अमान उल्ला खान
जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अपने संबोधन में राजीव जी की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी ने जहां ओर युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलाकर युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने "21वीं सदी का भारत", जैसे नारे देते हुए संपूर्ण भारत में उस सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति का शुभारंभ किया जिसकी बदौलत आज देश के युवा अपनी तकनीकी के दम पर विश्व में भारतीय परचम को बुलंद किए हुए हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा की राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में पंजाब, असम, मिजोरम आदि आतंकवाद से पीड़ित राज्यों में शांति बहाली के लिए विभिन्न संगठनों से शांति समझौते करके इन राज्यों में शांति स्थापना व विकास का मार्ग प्रशस्त किया। सुरेंद्र कपिल ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत ही नहीं बल्कि श्रीलंका की विदेशी धरती पर भी शांति स्थापना के लिए शांति समझौता करके, वहां भारतीय शांति सेना भेजी, जिससे पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भी शांति स्थापित हुई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरेशी एवं उनकी टीम द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों धर्मवीर जैन, क़ाज़ी शौकत हुसैन एवं जादोराम गुप्ता को सम्मानित किया गया । सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी ने कहा कि हमारे ये तीनों आदरणीय नेता पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं । कार्यक्रम में धर्मवीर जैन को पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने, क़ाज़ी शौकत हुसैन को पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी ने और जादो राम गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने सेवादल की टोपी पहनाकर उनको सम्मानित किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगरध्यक्ष वरुण शर्मा ने उन्हें संगठन के प्रति समर्पण एवं संगठन की सेवा हेतु सम्मान पत्र भी दिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, कांग्रेस नेता हमजा मसूद, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अक्षय कुमार चौधरी, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, काजी शौकत हुसैन धर्मवीर जैन जादोराम गुप्ता, सुखविंदर कौर, गुलफाम अंसारी, नसीब खान, अनुज शर्मा, रवि कुमार, प्रभुजीत सिंह, पंडित सुमन शर्मा, मोहनलाल शर्मा, विपिन कांत शर्मा, महेंद्र कुमार, फिरोज खान, इसरार सलमानी, बिट्टू चौधरी, रजनीश प्रधान रंडौल, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, मोहम्मद इनाम आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे ।


0 टिप्पणियाँ