जमीयत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
जमीयत उलेमा ए हिन्द के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुँचे कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र कुमार को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि अहमदनगर के रामगिरी महाराज ने पैग़म्बर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी की है।नबी के प्रति आपत्तिजनक और भड़काऊ बातों की समाज और देश का हर तबक़ा निंदा करता है।इस तरह के बयान मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाते हैं।क्योंकि कोई भी मुसलमान अपने पैग़म्बर का मामूली अपमान भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।ऐसे लोग देश की एकता व अखंडता के लिए भी घातक हैं।जमीयत उलेमा ए हिन्द के कार्यकताओं ने दोषी को न्याय के कटघरे में लाने और देश में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी क़दम उठाने और दोषी के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाही किए के संबंध में सरकार को निर्देश दिए जाने की माँग की है।इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर क़ासमी, मौलाना अरशद,मौलाना फुरकान,मौलाना उस्मान, हाजी इदरीस मुखिया,कारी कुर्बान, कारी तनवीर,मौलाना अब्दुल क़ादिर, राशिद,मौलाना क़मर, सनव्वर,शुऐब,ज़ाकिर,नदीम,अम्मार, तनसीफ़, हाफ़िज़ काज़िम,हाफ़िज़ लुक़मान, सरवर, वसीम आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ