जनसुनवाई में आयी पांच शिकायतों में से दो का हुआ निस्तारण
रिपोर्ट- अमान उल्ला खान
वार्ड 66 नदीम कॉलोनी निवासी हाजी शाहनवाज ने कॉलोनी में कदीम मदरसे के पास साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने तुरंत क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व कर्मचारियों को भेजकर वहां साफ सफाई का कार्य करा दिया गया। इसके अलावा वार्ड 22 श्यामपुरी कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता ने भी नालियों की साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर भी तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को भेजकर नालियों की साफ सफाई करा दी गयी।वार्ड संख्या 9 सांवलपुर नवादा निवासी रामकुमार ने प्रार्थना पत्र देकर सांवलपुर नवादा के शमशान घाट में सफाई कराने की मांग की। जिस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। वार्ड संख्या दो सोनिया विहार कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने अपने मकान के पास से अतिक्रमण हटाये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा सके। वार्ड संख्या 35 मौ. चौंताला निवासी अनिता गुप्ता ने सीवर की साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर समस्या के निदान हेतु कार्यदायी संस्था के साईट इंचार्ज को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर नगरायुक्त मृत्यंुजय सहित निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ