Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वच्छ पाठशाला 2.0 के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को किया सम्मानित

स्वच्छ पाठशाला 2.0 के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को किया सम्मानित 

रिपोर्ट-शेख़ मौ नादिर

बेहट -नगर पंचायत बेहट  द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पाठशाला 2.0 के तहत अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों एवं छात्रों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया 

सोमवार को नगर पंचायत बेहट मे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ  पाठशाला 2.0 के तहत अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वच्छ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर "स्वच्छ सारथी क्लब" के सदस्यों एवं छात्रों को स्वच्छता के प्रति अच्छे कार्य हेतु प्रशिस्त पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया।जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू , ब्रांड एंबेसडर आरिफ मंसूर,प्रधान लिपिक ओमप्रकाश लिपिक हिदायत चौधरी, इंतजार अली,सफाई नायक राकेश कुमार ,सतनाम सिंह,अनूप त्यागी, सचिन कुमार,दीपचंद, एवं समस्त स्टाफ के द्वारा प्रतिभाग किया गया।अधिकारियों द्वारा समस्त सदस्यों एवं छात्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें नगर पंचायत बेहट को स्वच्छ सर्वेक्षण  2024 में श्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ