ग्लोकल विश्वविद्यालय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
अपने संबोधन में ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. पी.के. भारती ने कहा कि ग्लोकल विश्वविद्यालय पूरी शक्ति के साथ देश की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय देश को सक्षम, प्रगतिशील और गौरवमयी बनाए रखने में महत्वपूर्ण और अनूठे योगदान दे रहा है और भविष्य में भी राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।संबोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओं नें एक तरफ देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अपने प्रदर्शन से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया वही सी.एफ.ओ. ए. पी. सिंह ने अपनी कविता से सभा में देशभक्ति का रंग भर दिया ।इस समरोह में ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रत्येक प्रोग्राम के मेघावी छात्रों एवं छात्राओं को ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती सहित प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. मिश्रा, कुलसचिव एस.पी. पाण्डे, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. जॉन फ़िनबे के द्वारा "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" पुरस्कार और प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन डी.एस.डब्लू. स्वर्णिमा सिंह एवं मोहम्मद् वसीम के द्वारा किया गया । समारोह का समापन सभा द्वारा राष्ट्रगान गा कर किया गया।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों, शिक्षण एवं गैरशिक्षण कर्मचारियों सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


0 टिप्पणियाँ