बाईक से घर लौट रहे 18 वर्षीय युवक की एक दुर्घटना में मौत,परिजनों में मचा कोहराम
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-बाईक से अपने घर लौट रहे 18 वर्षीय युवक की एक दुर्घटना में मौत हो गई।मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।युवक के माता पिता हज यात्रा पर गए हुए हैं।उनकी अनुमति के बाद युवक को सुपुर्दे ख़ाक किया गया।
मौहल्ला सराय निवासी पूर्व सभासद रईस अहमद का 18 वर्षीय भतीजा मोहम्मद उमर पुत्र अनीस अहमद सूबरी गाँव में अपनी नानी के यहाँ गया हुआ था।गुरुवार शाम को वह अपने घर के लिए बाईक से रवाना हुआ।सहारनपुर में सदर थाने से थोड़ा आगे विश्वकर्मा चौक पर उसकी बाईक एक खम्बे से टकरा गई जिससे उसके सर में गम्भीर चोट लग गई।घायल मोहम्मद उमर को तत्काल हॉस्पिटल के जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो यहाँ कोहराम मच गया।परिजन व स्थानीय लोग फ़ौरन हॉस्पिटल पहुँचे।मृतक युवक के माता पिता हज यात्रा पर गए हुए हैं।आवश्यक कार्रवाही पूरी करने के लिए उनको यह दुखद सूचना दी गई।देर रात आवश्यक कार्रवाही के बाद परिजन शव लेकर घर पहुँचे और शुक्रवार सुबह मोहम्मद उमर को सुपुर्दे ख़ाक किया गया।डॉ अरशद अली एमडी,पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी,अनवर,आबिद हसन,अज़ीम मलिक,ख़लील अहमद,आस मोहम्मद सैफ़ी,अहसान मलिक, अरशद शाह,राजू चौधरी, नफ़ीस सैफ़ी, संदीप सैनी, हाजी मोहम्मद अय्यूब,आफ़ताब मलिक, राशिद मलिक, सोनू,शाहनवाज़ सैफ़ी, हाजी फ़ैज़ान, ज़ुल्फ़क़्क़ार,शादाब,नफ़ीस सिद्दीक़ी आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ