Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस 

रिपोर्ट-रवि बख्शी

सहारनपुर-कोर्ट रोड स्थित उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मुख्य कार्यलय पर सभी पत्रकार साथियों ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एम. आज़ाद अंसारी ,वाल्मीकी समाज के जिला अध्यक्ष विनोद घावरी, समाजसेवी भाजपा नेता भारतभूषण, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जायसवाल सुधीर भारती नाफिस थानवी, संस्था के जिला अध्यक्ष सुशील सुरी संस्था के नगर अध्यक्ष डॉक्टर गुलशेर अली और रवि बक्शी ने संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण किया सभी ने मिलकर राष्ट्रगान भी किया। मंच पर आसीन सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आये पत्रकारों ने माल्याअर्पण कर स्वागत भी किया। 

इस अवसर पर भारत भूषण ने कहा 15 अगस्त का दिन बहुत खास होता है 78 वर्ष पहले 1947 में आज के दिन हमें अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी देश को आज़ाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान भी है हमें उनके योगदन को हमेशा याद रखना चाहिए ।सभी पत्रकार अपना कर्तव्य समझकर देश को आगे ले जाने का कार्य करें। विनोद घावरी ने कहा आज का पावन दिन जो हमारे देश की गाथा को समर्पित है इस दिन अंग्रेजों की गुलामी से हमें आज़ादी मिली थी हम सभी देश भक्तों को नमन करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जायसवाल ने कहा यह दिन हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य को भी याद दिलाता है और देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि के रूप में आये एम . आज़ादअंसारी ने कहा आज के दिन हमको उन वीर सपूतो को नमन करना चाहिए जिन्होने हमें और देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया ।भारतीय के लिए खास है यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया था। वरिष्ठ पत्रकार संस्था के संरक्षक सुधीर भारती ने कहा हम सभी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह ,चंद्रशेखर आज़ाद,वीर सावरकर, लाला लाजपतराय जैसे शूर वीरों को नमन करते हैं जिनके दिये गए बलिदान से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। रवि बख्शी ने संचालन करते हुऎ कहा मेरा हिंदूस्तान जिंदाबाद था जिंदाबाद है जिंदाबाद रहेगा, हम सभी को धर्म के नाम पर नहीं इंसानियत ही धर्म है राष्ट्रधर्म है इसे मानते हुऎ देश की सेवा करनी चाहिए। कार्य क्रम में मुख्य रूप से अरिश फहीम थानवी,महिपाल, सुरेंद्र सेठ ,सोनू बिरला ,अशीष मेहरोल, विकास महरोल,एडवोकेट अरुण शर्मा ,पत्रकार सुरेश कुमार ,धर्मेंद्र अनमोल , सुरेंद्र बगाती,नासिर सिदक्क़ी, हरिओम सैनी उपस्थित रहे। संस्था के जिला अध्यक्ष सुशील सुरी ने सभी को शुभकामनाएं दी और आभार  व्यक्त किया।संचालन रवि बख्शी  ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त