Ticker

6/recent/ticker-posts

हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा का आयोजन-सतेंद्र सिसौदिया

हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा का आयोजन-सतेंद्र 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर--भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत कई वर्षों से हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, हर घर तिरंगा अभियान। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस अभियान हेतु आज जिला कार्यशाला आयोजित की गई है। इसके साथ ही 8 व 9 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जायेंगी। जिसमें बूथ स्तर तक तिरंगा अभियान को सफल बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12, व 13 अगस्त, 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटरसाईकिलों से हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। 12-14 अगस्त, 2024 को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानियों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि 13, 14 व 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जनपदों में गोष्ठी का आयोजन करेगी तथा मौन जुलूस भी निकालेगी। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला केंन्द्रो पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बड़े पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।पत्रकार वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने किया। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, विधायक राजीव गुम्बर, सहकारिता चेयरमैन राजपाल जूड़डा, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, राघवलखन पाल शर्मा, मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने स्थानीय निकायों के कार्यों की सच्चाई धरातल पर परखी