Ticker

6/recent/ticker-posts

माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव पर किया गया निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण

माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव पर किया गया निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण 

रिपोर्ट-मनोज कश्यप

सहारनपुर - माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष में मिशन एजुकेशन के तहत स्कूल के बच्चो को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मिशन एजुकेशन के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे मे भी विस्तार से बताया गया। 
गाव कचरायी मे प्राथमिक व जूनियर स्कूल में आयोजित निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम मे कल्याण आश्रम सहारनपुर की प्रभारी वरिष्ठ महात्मा रिद्धि बाई जी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समय-समय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्याे में संलग्न है। प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष 2015 से मिशन एजुकेशन का शुभारम्भ किया गया  था। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करके जागरूक करना है। उन्होने बताया कि इसी कड़ी में  दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किलो0 पाठ्य सामग्री गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर गिनीज विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया था। कल्याण आश्रम सहारनपुर की प्रभारी वरिष्ठ महात्मा रिद्धि बाई जी ने कहा कि इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में भी अभी तक लगभग 10 लाख से अधिक बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है। इसी क्रम में श्री अमृता माता जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष में आज 10 अगस्त 2024 को कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा गांव कचरायी में प्राथमिक व जूनियर स्कूल में 150 बच्चो को पाठ्य सामग्री रजिस्टर कॉपी पेन पेंसिल रबर कटर आदि वितरित की गई।  निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम मे किसान नेता धर्मवीर, ग्राम प्रधान अंजू, बिजेन्दर त्यागी प्रधान, मुकेश प्रधान बिजेन्दर प्रधान ने संस्था के इस पुनीत कार्य के लिए संस्थापक श्री सतपाल जी महाराज जी व विश्व भर में इस कार्य से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की काफी प्रशंसा की। इस दौरान कल्याण आश्रम सहारनपुर की प्रभारी वरिष्ठ महात्मा रिद्धि बाई जी,महात्मा वैष्णवी बाई जी, चरणजीत सिंह,मुकेश कुमार, विजेंदर सिंह त्यागी, धर्मवीर सिंह त्यागी, सुशील, त्रिलोक चन्द गुप्ता, पवन गुप्ता, मानसिंह, अंकुश सैनी, संकित सैनी विपिन सैनी, प्रदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कनाडा की केंद्र सरकार एवं कैलगरी नगर ने किया गायत्री परिवार का सम्मान