रोटरी क्लब ग्रेटर ने किया पेड लगाओ -पेड बचाओ के अंतर्गत वृक्षारोपण
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे पेड लगाओ -पेड बचाओ -वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत आज प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय संस्था के डिस्ट्रिक्ट 3080 के रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर द्वारा स्थानीय राज विहार से वृक्षारोपण की शुरुआत की जिसका शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के गर्वर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया
इस मौके पर क्लब सचिव रोटेरियन एम पी सिंह चावला ने बताया कि पूरे अगस्त माह मे रोटरी क्लब ग्रेटर के प्रत्येक सदस्य के घर के आसपास उपयुक्त जगह चिन्हित करके कम से कम पांच पांच पेड क्लब द्वारा लगाये जायेंगे जिनकी देख रेख पूर्ण रूप से वो सदस्य या उसका परिवार जिम्मेदारी से करेगा तांकी पेड अच्छे से फ़ले फुले और सहारनपुर के पर्यावरण को सभी जन मांस के लिए सुखद बनाये इस मौके पर रोटरी वृक्षारोपण अभियान के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन गिरीश तलवार ने सभी सदस्यों को इस मुहीम को चलाने का आह्वान करते हुए आभार भी जताया इस मौके पर गर्वर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह पूर्व असिस्टेंट गर्वर्नर रोटेरियन अजय शर्मा, क्लब प्रेजिडेंट रोटेरियन नीरज रहेजा, क्लब सेक्रेटरी एम पी सिंह चावला, प्रोजेक्ट चेयरमैन गिरीश तलवार के अलावा रोटेरियन अंकित जैन,रोटेरियन मोहम्मद आलम ,रोटेरियन सन्नी कक्कड़, रोटेरियन दीपक गाँधी सहित पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ