सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पूर्व सांसद वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की मनाई जयंती
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर उन्हें नमन किया और समाज उत्थान के किए कार्यों की चर्चा की।
अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आज पूर्व सांसद वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती मनाई कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मंगाराम कश्यप ने कहा कि पूर्व सांसद वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने अस्तित्व को बनाने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बीच समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि नारी उदार को फूलन देवी ने बड़ा ही कष्ट पूर्ण जीवन व्यतीत किया लेकिन वह अपने संघर्ष से हारी नहीं बल्कि अपने कष्ट को चुनौती के रूप में स्वीकार कर आगे बढ़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सम्मान देते हुए दो बार सांसद बनाया और उनके जीवन को नया रास्ता दिखाने का काम किया जिसके बल पर उन्होंने महिलाओं के सम्मान की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी। ऐसी वीरांगना महिला को हमें सदैव सम्मान देना चाहिए। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिन गुलजार सलमानी एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ नरेश कश्यप ने कहा कि आगामी 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विजय कश्यप एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चौधरी जुमला सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की भांति इस चुनाव में भी पीडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा, जिसमें पिछड़े, दलित, मुस्लिम को एकजुट कर इस चुनाव की रूपरेखा तय की जाएगी और सभी के सहयोग से चुनाव में जीत का परचम लहराया जाएगा।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फैसल सलमानी मुकेश कश्यप अनुराग कश्यप ऋषि पाल सिंह ललित मोहन नेत्रपाल अनुराग सतेंद्र विनय कश्यप फिरोज खान अल्ताफ खान चौधरी शिवकुमार नितिन पगला जैन संदीप पालीवाल पारुल कश्यप श्रवण कश्यप मनोज पांचाल प्रदीप अर्जुन सिंह सैनी आदि मौजूद थे

0 टिप्पणियाँ