सहारनपुर में कल होगा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अंतर्गत सहारनपुर मंडल इकाई द्वारा रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में मंडलीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया जा गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष अमित गगनेजा एवं मंडल महामन्त्री संजय भसीन ने बताया कि रविवार,दिनांक 11 अगस्त 2024 को सहारनपुर में मंडलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री श्री राजेन्द्र गुप्ता जी होंगे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर के प्रथम मेयर संजीव वालिया जी करेंगे। इस सम्मेलन में सहारनपुर, मुज्जफरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत एवं बिजनोर के व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।प्रदेश में इस समय त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूरे प्रदेश में नए सदस्य बनाये जा रहे हैं,साथ ही पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।इस अवसर पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मिनोचा,महानगर महामंत्री स0 सुरेंद्र मोहन सिंह चावला,अमित गगनेजा,राजीव मदान,आर0के मल्होत्रा,नीरज जैन,अशोक छाबड़ा,सुधीर मिगलानी,सुरेश सलूजा,भरत मिगलानी,अनुभव शर्माआदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ