Ticker

6/recent/ticker-posts

अपने अधिकारों की रक्षा हेतु भारत बंद को सफल बनाएं कार्यकर्ता. डॉ० राहुल भारती

अपने अधिकारों की रक्षा हेतु भारत बंद को सफल बनाएं कार्यकर्ता-डॉ० राहुल भारती 

रिपोर्ट-एसडी गौतम

सहारनपुर-सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और उप वर्गीकरण के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए संविधान बचाओ देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ को लेकर भारत के सभी अनुसूचित जाति/ जनजाति समुदाय के संगठनों ने कल दिनांक 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया है। 

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राहुल भारती ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विरोध जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी व अनूसूचित जाति/जनजाति एवं सभी बहुजन संगठनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के इस ग़लत आदेश का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। क्रीमीलेयर और वर्गीकरण के विरोध में संपूर्ण भारत देश में आंदोलन की अलख जग चुकी है। हर जगह भारत बंद का समर्थन हो रहा है इस महान अगस्त क्रांति में 21 अगस्त भारत बंद आंदोलनों में अपने समीप जहां भी कोई भारत बंद से संबंधित आयोजन किये जा रहे हैं  श्री भारती ने समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाजिक संगठनों के साथ मिलजुल कर संवैधानिक व शांतिपूर्ण तरीके से कानून के दायरे में रहकर 21 अगस्त दिन बुधवार को भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शुद्ध व ताजे गन्ने के जूस ने सांकरौद के गोविन्दा को दिलायी अलग पहचान