Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्रा से रेप करने वालो व मारने वालों को खुलेआम फांसी की सजा दी जाये-नीरज चौधरी

छात्रा से रेप करने वालो व मारने वालों को खुलेआम फांसी की सजा दी जाये-नीरज चौधरी

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय किसान यूनियन पथिक की मासिक मीटिंग कलेक्टरेट परिसर में हुई जिसमें अधयझता जोनी मुखिया व संचालन गुलशन प्रधान  ने किया 

मीटिंग में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि कलकत्ता मैडिकल कालेज में पीजी इटंनर छात्रा से रेप करने वालो व मारने वालों को खुलेआम फांसी की सजा दी जाये जिससे देश में लडकियों के साथ ऐसी घटना करने  की कोई सोच भी ना सके / सहारनपुर मंडल की शुगर मिलो पर किसानों का करोडों रुपये बकाया है जिसे भाजपा सरकार ने आज तक नही दिलवाया जिससे किसानों मे  सरकार के प्रति भारी भारी रोष है जिसका खमियाजा आने वाले उप  विधानसभा चुनाव मे देखने को मिलेगा सहारनपुर जिलाध्यक्ष सोमवीर राणा ने कहा कि जनपद सहारनपुर मे अवैध शराब, स्मैक, नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है जिससे नौजवानों का जीवन बर्बाद हो रहा है भाकियू पथिक सरकार से मांग करती है कि इस पर रोक लगाई जाए ओर जिस  क्षेत्र में ऐसा कारोबार हो रहा है उस थानाधयझ को तुरंत हटाया जाए  मीटिंग के बाद महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम जिलाधिकारी को ञापन सौपा  जिसमे 1- सहारनपुर मंडल की गन्ना शुगर मिलों को बंद हुए लगभग 5 महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ है  सहारनपुर मंडल की शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है जिसे जल्द से जल्द ब्याज सहित दिल जाए 2- एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य लिखित में कानून बनाकर लागू किया जाए 3- कोलकाता मेडिकल कॉलेज में पीजी  इंटर्न  छात्रा से रेप करने वालों व मारने वालों को फांसी की सजा दी जाए 4-किसान वृद्धा पेंशन ₹10000 रुपये प्रति माह की जाये 5- स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए6- किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए ञापन देने वालो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी, युवा राष्ट्रीय महासचिव बिट्टू चौधरी, राजा सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष,  मदन चौधरी, अकित पंवार, रजनीश, सुशील कुमार, शिवम, मांगेराम, राजेश, मुन्तजिर आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शुद्ध व ताजे गन्ने के जूस ने सांकरौद के गोविन्दा को दिलायी अलग पहचान