होमगार्ड रवि कुमार ने पेश की ईमानदारी व इंसानियत की मिसाल, मोबाइल लौटा राखी बंधवाई
रिपोर्ट-एसडी गौतम
नागल-रक्षा बंधन के अवसर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थाना नागल के होमगार्ड रवि कुमार ने ईमानदारी व इंसानियत की मिशाल पेश की है।
मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड रवि कुमार सोमवार सुबह करीब दस बजे ब्लॉक चौराहे से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर अंडरपास के नीचे पड़े एक मोबाईल पर पड़ी तो उन्होंने उसे अपने कब्जे में ले लिया जिसपर मोबाइल स्वामी रूकसार पत्नी शाहनवाज निवासी गांव मानकमऊ जिला सहारनपुर ने कॉल किया तो बिना देर किए होमगार्ड रवि कुमार मानकमऊ स्थित उसके घर पहुंचे और साथ ही अपनी कलाई पर राखी बंधवाते हुए मोबाइल और शगुन रूकसार को सौंप दिया। मोबाइल पाते ही रूकसार ने होमगार्ड रविकुमार को राखी बांधकर खुशी का इजहार करते हुए आभार जताया। इस दौरान शहवाज भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ