शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
शुक्रवार को शिवसेना शिंदे गुट के ज़िला प्रमुख सोनू तोमर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुँचे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र कुमार को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि बंग्लादेश में सरकार का तख्तापलट होते ही हिन्दू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है।बड़े पैमाने पर हिंदुओ को मारा जा रहा है उनके धार्मिक स्थलों को आग के हवाले किया जा रहा है।हिन्दू महिलाओं के साथ हैवानियत और दुर्व्यवहार किया जा रहा है।पुलिस और सेना दंगाइयों को रोकने के बजाए स्वयं अराजकता पर उतारू है।अभी तक सरकार की तरफ से इसमें कोई गम्भीर कार्रवाही नहीं की गई है जबकि बंग्लादेश में हिंदुओं को तत्काल मदद की आवश्यकता है।भारत सरकार को इस मामले में संज्ञान लेकर हिंदुओं की जान माल की सुरक्षा के लिए अतिशीध्र क़दम उठाने चाहिएं।शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई इस ज्ञापन के माध्य्म से माँग करती है कि बंग्लादेश में हिंदुओं की हिफाज़त के लिए बंग्लादेश में सैन्य कार्रवाही की जाए।इस दौरान शिव कुमार सक्सेना,नमन जैन, आलोक कुमार जैन,प्रियांशु,बिजेंद्र सवाई,आशु पाल,श्याम कुमार, अंकित पँवार,सागर पँवार,दीपक तोमर अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ