स्वतंत्रता दिवस पर रामपुर मनिहारान में होगी विशेष सजावट
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
नगर पंचायत द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर नगर के मुख्य स्थानों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।हाथी गेट व नगर पंचायत कार्यालय शानदार लाइटिंग से जगमगाता दिखाई देगा।लाइटिंग में ही तिरँगा लहराता महसूस होगा।इसके अलावा तिरँगा वितरण कराया गया है और सभी नगरवासियों से अपने घर और दुकानों पर तिरँगा लगाने की अपील की गई है जिसका प्रभाव दिखाई देना शुरू हो गया है।अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा व चेयरपर्सन श्रीमती रेनू बालियान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है इस पर्व को हमें बहुत हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हर जगह तिरँगा लहराता देखना सुखद अनुभव है और ये हमारी देशभक्ति का प्रतीक भी है।स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने बताया कि घर घर तिरँगा लगाए जाने के लिए हम क्षेत्रवासियों से आह्वान कर रहे हैं।सभी हमें बढचढ कर सहयोग कर रहे हैं।नगर पंचायत द्वारा तिरँगा वितरण कराया जा रहा है और लोग स्वयं भी तिरँगा ला रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ