कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलशेर आलम के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित कक्षा 3 की हिंदी, अंग्रेजी, गणित और 'नई दुनिया हमारे आस-पास' (जो EVS की जगह लेती हैं) की किसी भी अपडेट की गई पाठ्यपुस्तक में प्रस्तावना शामिल नहीं है। पुरानी EVS पुस्तक 'लुकिंग अराउंड' और हिंदी पुस्तक 'रिमझिम 3' में प्रस्तावना शामिल थी। इसी तरह नई अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक 'पूर्वी' में राष्ट्रगान शामिल है, जबकि संस्कृत पुस्तक 'दीपकम' में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों शामिल हैं, लेकिन प्रस्तावना को छोड़ दिया गया है।आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि प्रस्तावना संविधान का लघु रूप है और राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत या मौलिक अधिकार और कर्तव्य इसका स्थान नहीं ले सकते।इसी तरह इस वर्ष जून में एनसीईआरटी ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्य पुस्तक में भी संशोधन किया और 'बाबरी मस्जिद' शब्द को हटा दिया जिसे अब नए संस्करण में 'तीन गुंबद वाली संरचना' के रूप में संदर्भित किया गया है। यह प्रकरण स्पष्ट तौर पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ है। केंद्रीय शिक्षा मन्त्री होने के नाते अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं प्रस्तावना हटाने और बाबरी मस्जिद की जगह 'तीन गुम्बद वाच अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करें। ज्ञापन देने वालों में गुलशेर आलम शाह,नचौधरी मुजफ्फर तोमर वरुण शर्मा,सीब खान,,सोनू पठान, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ