Ticker

6/recent/ticker-posts

विजीसीएफ की इकाई हिलेरी क्लिंटन के छात्र छात्राओं का एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज फरीदाबाद में चयन होने से संस्था में ख़ुशी की लहर

  विजीसीएफ की इकाई हिलेरी क्लिंटन के छात्र छात्राओं का एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज फरीदाबाद में चयन होने से संस्था में ख़ुशी की लहर

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल की 60 छात्र छात्राओं का प्रख्यात हॉस्पिटल एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज फरीदाबाद द्वारा चयन किया गया है।इससे संस्था में ख़ुशी की लहर है।श्रीमती राजकमल सक्सेना ने कहा कि ये विनोद गुप्ता जी का सपना सच हो रहा है।

विजीसीएफ की इकाई रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स द्वारा संचालित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में प्रख्यात हॉस्पिटल एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज फरीदाबाद से ग्रुप चीफ़ नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती लीला डी0 नय्यर,डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट चंदन कुमार द्विवेदी एवं सीनियर नर्सिंग एजुकेटर शुभम ने हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल की जीएनएम तृतीय वर्ष के अध्ययनरत 60 छात्र छात्राओं का इंटरव्यू लिया और उनसे प्रभावित होते हुए समस्त 60 छात्र छात्राओं का सेवायोजन के लिए चयन कर लिया।इससे संस्था में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।आगंतुक टीम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी अद्भुत प्रतिभा देखकर हम आश्चर्यचकित हैं।विनोद गुप्ता ने इस संस्था के रूप में यहाँ उन्नति का मार्ग बना दिया है।संस्था की प्रेजिडेंट श्रीमती राजकमल ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं का विख्यात हॉस्पिटल में चयन होने से विनोद गुप्ता जी का सपना सच हो रहा है।हम विनोद गुप्ता जी और बोर्ड के सदस्यों के मार्गदर्शन में सदैव आगे बढ़ते रहेंगे।छात्र छात्राओं के चयन में संस्था के संस्थापक विनोद गुप्ता व चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि इसी तरह आगे बढ़ो।बोर्ड के सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।इस दौरान हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य सनीश वीएम सहित समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी