स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हुआ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, माननीय राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ0 अजय कुमार, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, गंगोह विधायक श्री किरत सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक श्री देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष श्री अनुपम गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में श्री अखिलेश मिश्रा (आई.ए.एस.), श्री अज़हर इकबाल, डॉ अर्जुन सिसोदिया, श्री कमलेश शर्मा, डॉ सौरभ कांत शर्मा, श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, सुनहरी लाल तुरंत, डॉ सरला, श्री मोहित संगम, डॉ योगेंद्र सुंदरियाल ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न कविताओं की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के संयोजक श्री सुनील अग्रवाल एवं मंच का संचालन श्री संदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती श्री वरूण अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ