महिलाओं की समस्याओं को लेकर जनता देश संगठन की कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
संगठन की महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि समूह - सखी महिलाओं (जो कि पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, (एनआरएलएम) में कार्यरत है।) को उचित वेतन नही मिल रहा है। जब कि इन समूह-सखी महिलाओं से हर क्षेत्र में कार्य करवाया जाता है। तथा इन्हें न्यूनतम वेतन महज 900/- रूपए मात्र प्राप्त होता है। जब कि शहर में होने वाली कोई भी मिटिंग या प्रोग्रामों में होने वाला खर्च यह समूह-सखी स्वयं से निर्वहन करती है। जिस कारण से यह महिलाएं अपना जीवन-यापन उचित रूप जीवन-यापन नही कर पा रही है। जनता देश संगठन (जेडीएस) सरकार से यह मांग करता है कि समूह-सखी महिलाओं की इस समस्या का समाधान होना ही चाहिए, तथा सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यदि सरकार उपरोक्त महिलाओं की समस्या का समाधान नही करती है। तो जनता देश संगठन (जेडीएस) कड़े कदम उठाने को मज़बूर होगा। इस अवसर पर जनता देश संगठन (जेडीएस) के तमाम पदाधिकारी, संस्थापक एवं राष्ट्रीय श्री अध्यक्ष सुरेश कुमार (फौजी) राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विंग सुश्री पिंकी पवन शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री मांगे राम कश्यप (पूर्व प्रधान), श्रीमति बबीता देवी कश्यप, अध्यक्षा समूह- सखि, श्री रोजेश्वर दास सैनी, मुख्य सलाहकार जेडएस, श्री सुभाष बर्मन प्रदेश अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष श्री अनुज कर्णवाल, जिला अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, मिडिया प्रभारी गोलू सिंह, रश्मी सैनी आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ