Ticker

6/recent/ticker-posts

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने अपनी टीम के साथ मात्र चार घँटे में लापता मासूम बच्ची को किया सकुशल बरामद

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने अपनी टीम के साथ मात्र चार घँटे में लापता मासूम बच्ची को किया सकुशल बरामद

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-बीती देर रात संदिग्ध अवस्था में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची घर से लापता हो गई।जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और कड़ी मशक्कत के बाद मात्र चार घँटे में बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

बीती रात लगभग 11:45 ग्राम रामपुरी से घर मे सो रही एक तीन वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई।जब परिजनों का ध्यान गया और बच्ची को ग़ायब पाया तो उनमें हड़कम्प मच गया।तरह तरह की आशंकाओं से घबराए परिजन थाने पहुँचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ एसएन वैभव पांडेय,कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने एक ख़ास रणनीति के तहत छह पुलिस टीमें बनाई और सभी दिशाओं में बच्ची की तलाश में लगा दिया गया।डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई।आखिरकार पुलिस टीम की मेहनत रंग लायी और मात्र चार घँटे में पुलिस ने मासूम बच्ची को गाँव से लगभग दो किलोमीटर दूर कल्लरपुर गुर्जर रोड के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया।बच्ची को उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया।मासूम बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आँखों से आँसू निकल आए और उन्होंने पुलिस का आभार प्रकट किया।बच्ची के घर इतने दूर निकल जाने को लेकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वह नींद में उठकर घर से निकली और इतना आगे चली गई।वहीं इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बच्ची वहाँ तक कैसे पहुँची इस बारे में गहनता से जाँच की जाएगी।बहरहाल एक बार फिर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने साबित कर दिया कि परिस्थिति कोई भी हो उसे नियंत्रित किया जा सकता है।पुलिस टीम की हर जगह प्रशंसा हो रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन