Ticker

6/recent/ticker-posts

परंपरागत एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन

परंपरागत एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जनपद मे  भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व  श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा अपनी रक्षा का संकल्प लिया तो वहीं भाइयों ने भी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एक दूसरे को दोनों ने उपहार भी दिए। 

रक्षाबंधन पर्व को लेकर आज प्रत्येक घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था और हर कोई त्यौहार की तैयारियों में लगा हुआ था। प्रत्येक घर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सजी हुई थी तथा दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान भाइयों ने बहनों को नगदी के साथ-साथ उपहार भी दिए। सुबह होते ही  बहनें भाइयों के घर जाने के लिए ट्रेनों, बसों व निजी वाहनों  से पहुंची। इस दौरान बसों एवं ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। सड़कों पर भी बाइकें सरपट दौड़ती नजर आई। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। मध्य रात्रि से ही महिलाएं अपने भाइयों के घर जाने के लिए बसों में जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गई थी। दिन निकलते ही उत्तर परिवहन निगम द्वारा की गई बसों की व्यवस्था कम उस समय दिखाई दी जब बसों में चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली तथा महिलाएं अन्य साधनों की तलाश में इधर-उधर भटकती रही। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ देखी गई तथा अधिकतर ट्रेनों में लोगों खिड़की पर लटककर यात्रा करनी पड़ी। उधर सड़कों पर भी बाइकों व कारों के सरपट दौड़ते नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन