अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को किया सम्मानित
अपराधों पर अंकुश लगाना हमारा फ़र्ज़ है-नरेंद्र कुमार शर्मा
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुँचे और तीन दिन पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद दो गोकशों को गिरफ्तार करने पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा का फूल मालाओं से सम्मान किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। अपनी जान की बाजी लगाकर खाकी ने जो साहस दिखाया है वह काबिले तारीफ है।गौकशी करने वाले अपराधियों का इससे बेहतर कोई इलाज नही है। पुलिस को ऐसे अपराधियों को गोली का स्वाद चखाते रहना चाहिए।इससे ऐसे अपराधियों की दोबारा गोकशी करने की हिम्मत नहीं होगी।इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाना हमारा फ़र्ज़ है जो हम पूरा करते हैं।इस दौरान डॉ. अजय सैनी, मोहर सिंह,आदित्य धीमान,अरुण गुप्ता,राजिंदर कुमार,सत्यवीर,संदीप आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ